कोरोना कहर: बिहार में मिले 106 ने कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 6581
पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण यानी कोविड-19 को संक्रमण प्रतिदिन बढ़ रहा है। कोराेना अब विकराल रूप लेते जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोन के 106 और नए मरीज मिलने के साथ ही सूबे में मरीजों की कुल संख्या 6581 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से जारी सोमवार के पहले अपडेट के मुताबिक सूबे में कोरोना के 106 और नए मरीज मिले हैं। इसपर बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
जाने हहां मिले कितने मरीज
विभागीय अपडेट के अनुसार मुजफ्फरपुर में 16, पूर्वी चंपारण में 11, मधुबनी में 11, पूर्णिया में 8, पश्चिम चंपारण में 7, दरभंगा में 7, औरंगाबाद में 5, गया मे 5, सहरसा मे 5, सुपौल में 5, अरवल मे 3, जहानाबाद में 3, किशनगंज में 3 मरीज मिले हैं। इसी प्रकार मधेपुरा में 3, नालंदा में2, बेगूसराय में2, खगड़िया में 2, बांका, भागलपुर, अररिया, कैमूर, नवादा में 1-1 तथा समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी में भी 1-1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग