नगरा (सारण)। खैरा थाना के पुलिस ने 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में फरार शराब माफिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस बाबत खैरा थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि गत 27 जून को थाने क्षेत्र के डुमरी पंचायत के साहीमपुर गांव के सूरज मुसहर के पुत्र मकर मुसहर के घर से एक स्टील के बड़े बक्से में छुपा कर रखे गए लगभग तीन लाख रुपए के 216 लीटर अंग्रेजी शराब खैरा पुलिस ने बरामद किया था। जिसके बाद से ही मकर मुसहर फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग