गड़खा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रहमपुर गांव स्थित कुँए से एक अज्ञात युवक का शव सोमवार की सुबह बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना तुरन्त जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद आसपास के गांव के काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद गड़खा थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव से सड़ जाने से काफी बदबू आ रही थी। जिसके कारण लोग उसके पास नहीं जा पा रहे थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे पहचान करने के लिए सुरक्षित रखा गया। इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि रहमपुर गांव से अज्ञात शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चार-पांच दिन पहले कुएं में फेंका गया है। जिस की बदबू के कारण ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ऐसा अंदेशा है कि कहीं हत्या करके उसकी शव को साक्ष्य छुपाने के लिए सुनसान इलाके में लाकर कुएं में फेंक दिया गया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में होने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग