रिविलगंज(सारण)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लेने पर सरकार ने जोड़ दिया है। जिससे वैक्सीन के प्रति लोगों में अब काफी जागरूकता देखी जा रही है। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के गोदना वार्ड नं० 14 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार की सुबह दूसरे दिन भी वैक्सीनेशन कार्य जारी रहा, बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह से ही वैक्सीन लेने के लिए लोगों का आना जाना लगा रहा, मालूम हो कि रविवार को 170 लोगों ने कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए कोविडशील्ड का पहला डोज लिया।
इस मौके पर रिविलगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार रौशन ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्रों में जगह-जगह कैम्प लगाकर लोगों वैक्सीनेशन किया जा रहा है और वैक्सीन के प्रति लोगों में अब काफी जागरूकता देखने को मिल रहा है। गोदना आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के लिए विभागीय सेविका सहायिका, डाटा ऑपरेटर के साथ समाजसेवी भी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग