मशरक(सारण)। प्रखंड के विद्यालयों में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प में प्रतिनियुक्त कार्यपालक सहायक के अनुपस्थित रहने वाले बीडीओ ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए ज़बाब की मांग की है। मामलेे में बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि चंदन कुमार कार्यपालक सहायक बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत हैं जिनकी ड्यूटी 26 जुलाई को कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प में लगाई गई थी जिसमें वे अपने ड्यूटी पर पर 11.30 बजें तक नहीं पहुंचे जिससे वैक्सीन लेने आए लोगों की भीड़ के द्वारा अफरा तफरी मच गयी जिससे केन्द्र पर अफरातफरी मच गयी। इसकेे अलावा आपके द्वारा लागिन आइडी और पासवर्ड किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया जिससे केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन के अभाव में अफरातफरी मच गई। क्यूं नहीं आप पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं महामारी अधिनियम 1897 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की जाएं साथ ही आपके द्वारा जब तक स्पष्टीकरण नही दिया जाता है तब आपके एक दिन के वेतन पर तत्काल रोक लगाई जाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग