बनियापुर(सारण)। सावन महीने की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु भक्त काफी उत्साहित दिखे। महादेव को जलाभिषेक करने को लेकर प्रायः सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तगण जुटे रहे। चतुर्भुज छपरा स्थित गुप्तनाथ मंदिर, बेरुई, बनियापुर, कन्हौली संग्राम, सहाजितपुर, पुछरी सहित सभी शिवालयों में बोलबम जयशिव और ॐ नमः शिवाय के मंत्रजाप से मंदिर परिसर सहित आस-पास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सावन महीने की सोमवारी का विशेष महत्व होने की वजह से भक्तगण भोलेनाथ को प्रसन्न करने को लेकर पूरे दिन पूजा-अर्चना में विधि-विधान से जुटे रहे। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हालांकि कोरोना गाइडलाइन को लेकर कई जगहों पर लोग घरों में भी पूजा अर्चना में तल्लीन रहे।वही कई जगहों पर रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। पं बृजभूषण पाण्डेय ने बताया सावन का पावन महीना भक्तो के लिये कल्याणकारी होने के साथ-साथ सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करने वाली होता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग