परसा (सारण)। वैश्विक महामारी कोविड- 19 को मात देने के लिए टीका लगवाना सबसे कारगर उपाय है। लेकिन टीका लगवाने आ रहे लोग सोशल डिस्टेंसिग की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा रहे है। परसा पीएचसी में वैक्सीन सेंटर पर फर्स्ट डोज एवं डेट पूरा होने वाले लोगो सेकेंड डोज लेने के लिए पहुंचे। देखते देखते यहां मेले जैसा नजारा हो गया। लोगों में टिका के प्रति उत्साह इतना था कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भी भूल गए व सोसल डिस्टेंसिग का धज्जियां उड़ाते दिखे। वहीं वैक्सीन की किल्लत के कारण कई लोग बिना टीकाकरण करवाए वापस घर लौटना पड़ा। हालांकि अभी कोरोना की रफ्तार सुस्त है। लेकिन तीसरे लहर आने की सम्भावना प्रबल होते जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग