तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड में नव पदस्थापित बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह का सोमवार को शिक्षकों ने गुलदस्ता व चादर भेंट कर स्वागत किया। प्रखंड कार्यालय परिसर में नए बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के आने के बाद परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीडीओ श्री सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर बीडीओ श्री सिंह ने शिक्षकों से कहा कि प्रखंड के विकास में आप सभी शिक्षक हमें सहयोग करें। ताकि हम प्रखंड को विकास के दौड़ में शिखर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अगर अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से करेंगे तो प्रखंड का चहुमुखी विकास होगा। खासकर शिक्षक समाज से हमे विशेष अपेक्षा है। शिक्षकों का प्रखंड के विकास में विशेष योगदान रहता है। मौके पर परिवर्तनकारी शिक्षक संघ तरैया के अध्यक्ष रंजीत सिंह, शिक्षक सह मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता, मोहम्मद रेयाज, अनिल कुमार यादव, शेखर सिंह, राजेश प्रसाद, सुदीश कुमार यादव, दिवाकर सिंह, सर्वजीत सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग