मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुणी फुटानी मोड़ पर रविवार की देर रात चोरों ने एक गुमटीनुमा दुकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में दुकानदार पंचदेव यादव ने दाउदपुर थाना में चोरी की घटना के एक लिखित शिकायत की है। आवेदन के अनुसार पीड़ित दुकानदार ने कहा है कि फुटानी मोड़ स्थित मेरी परचून की दुकान है शाम आठ बजे दुकान बढाकर घर चला गया था। सुबह जब दुकान खोलने पहुँचा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। गल्ले से नगद सिक्का समेत लगभग दो हजार रुपये के सामग्री की चोरों ने चोरी कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग