छपरा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के तिलकार गांव निवासी फौजी गजेन्द्र मिश्र हत्याकांड में एकमा थाने की पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव निवासी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाइवे 531 पर स्थित एकमा निबंधन कार्यालय के समीप से गुड्डू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से जरूरी पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा पंचायती के दौरान हुए हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते 20 जुलाई को भूमि विवाद को लेकर तिलकार गांव स्थित काली माता मंदिर के समीप स्थित बथान में पंचायती के दौरान गोली मारकर दो फौजी भाईयों व एक भतीजे को घायल कर दिया गया था। जिसके बाद निजी अस्पताल में उपचार के दौरान फौजी गजेन्द्र मिश्र की मौत हो गई थी। जबकि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मृतक के सहोदर भाई फौजी आनंद कुमार मिश्र और भतीजा अनुभव कुमार मिश्र का उपचार अभी भी जारी है।
इस संबंध में मृत फौजी के सहोदर भाई तिलकार गांव निवासी रमाकांत मिश्र ने तिलकार गांव के रूपेश कुमार मिश्र, गोपी मिश्र, किशन मिश्र, लालदेव मिश्र, मुकेश मिश्र के अलावा बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव निवासी आदित्य विनायक उर्फ हर्षित मिश्र, अंकित मिश्र उर्फ रोबिन मिश्र, देवेन्द्र मिश्र, आशीष कुमार मिश्र व दो अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। मामले में एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी मामले की जांच पड़ताल सहित पुलिस बल द्वारा संभावित ठिकानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग