बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से पोस्ट आफिस के पास से चोरों द्वारा उड़ाए एक लाख 24 हजार रुपये बरामदगी के साथ दो चोरों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में थानाध्यक्ष रामयश राय ने बताया कि सहाजितपुर पोस्ट आफिस से लहलादपुर ससना गाव निवासी अलगू राय एक लाख 24 हजार रुपया निकासी कर साइकिल में टांग कर घर जा रहे थे। तभी लघुशंका की वजह से साइकिल रोकने पर रुपयों से भरा बैग लेकर चोर फरार हो गए थे। जिनकी तलाश करते सूचना पर चोर सिवान के भगवानपुर थाना के चोरौली निवासी बिनु तिवारी सहाजितपुर के सुनील चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही चोरी गयी राशि पुलिस ने बरामद कर लिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग