पानापुर (सारण)। प्रखंड के जीपुरा गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जीपुरा, मोरिया, गरेयापार एवं रामदासपुर गांव के ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में देवी स्थान के जीर्णोद्धार एवं हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवीस्थान के जीर्णोद्धार एवं मंदिर का निर्माण नवगठित कमेटी की निगरानी में सम्पन्न होगा। बैठक में जीपुरा गांव निवासी विक्रमा प्रसाद को कमिटी के अध्यक्ष जबकि गरेयापार गांव निवासी कामेश्वर दास को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं जीपुरा गांव निवासी विनोद महतो को कमिटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस बैठक में जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह, मोहम्मद मौलाद्दीन, अनिल मल्होत्रा, इमदात अली, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उपेंद्र राम, मुन्ना सिंह, अल्लू नट सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग