मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित नन्दलाल सिंह कॉलेज के पश्चिम दिशा से सोमवार की सुबह पानी भरे गढ्ढे से एक व्यक्ति का शव दाउदपुर पुलिस ने बरामद किया। जिसकी शिनाख्त जैतपुर साई टोला गांव निवासी बनारसी महतो के 20 वर्षीय पुत्र पिंटू महतो के रूप में हुआ। बताया जाता है कि पिंटू विगत पांच दिन पूर्व घर से गायब हुआ था। जिसके बाद से ही परिजनों किसी अनहोनी की आशंका थी। तभी सोमवार की अहले सुबह एक गढ्ढे से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर छानबीन किया तभी पानी मे एक मृत व्यक्ति का शव दिखाई पड़ा। जिसे पानी से बाहर निकाल उसकी पहचान की गई।शव की शिनाख्त जैतपुर साई टोला गांव निवासी बनारसी महतो के 20 वर्षीय पुत्र पिंटू महतो के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पानी में शव मिलने की खबर आसपास के गांवों में जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिंटू 21 जुलाई को शाम आठ बजे खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला तो वापस नहीं आया। देर होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसकी कोई सुराग नहीं मिलने पर 22 जुलाई को मृतक की माता प्रभावती देवी ने पुत्र पिंटू के गुमसुदगी के प्राथमिकी दाउदपुर थाना में दर्ज करायी थी।जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने युवक की तलाश में लगी थी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन चीखते चिल्लाते घटनास्थल पहुंचे। मालूम हो कि शव मिलने के बाद मृतक की माता ने सोमवार को फिर स्थानीय थाना में दो नामजद सहित अन्य दो लोगो पर अपहरण कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार माता प्रभावती देवी ने कहा है कि जैतपुर तिवारी टोला गांव निवासी पिंटू के दोस्त रंजीत महतो और उनके पिता जितेंद महतो द्वारा फोनकर पुत्र को बुलाकर हत्या कर दी गयी है। इस संबंध में दाउदपुर थाना प्रभारी ने कहा कि पिंटू की हत्या के जुड़े तार फिलहाल प्रेम प्रसंग से प्रतीत होता है। पुलिस प्रेम प्रसंग के अलावे अन्य हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कई पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही मामला का उद्भेदन किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग