बनियापुर(सारण)। कराह पंचायत के मंगरैला गांव में मंगलवार को शिव मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ समिति की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नव निर्मित शिव मंदिर में चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तिथि का निर्धारण किया गया।यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि अगामी 13 अगस्त को मंदिर परिसर में अखण्ड अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा।जबकि 14 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी।वही 15 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और 16 अगस्त को अंतिम सोमवारी के अवसर पर शिवलिंग का जलाभिषेक के साथ-साथ भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों द्वारा शिव-विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।बैठक के दौरान ओम नमः शिवाय के उदघोष से मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण गुंजयमान रहा।यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।जिसके फलस्वरूप महज एक माह में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के कगार पर पहुँच गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में शिव मंदिर नही होने से लोगों को भगवान भोलेनाथ पर जलार्पण करने के लिये दूसरे गांव में जाना पड़ता था। जिसको ध्यान में रख गांव के मुहाने पर भब्य शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर पंकज कुमार सिंह,विजय सिंह,सुरेन्द्र प्रसाद,मुन्ना कुमार,केशव सिंह,गोलु कुमार, मनीष कुमार, विनोद सिंह, राजमोहन प्रसाद, योगेन्द्र सिंह, कमलदेव प्रसाद, कृष्णाजी,भगवान प्रसाद,राहुल,सोनू,जय वरुण सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग