पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के बड़ी मुशहर टोली गांव के पास लगातार हो रही बारिश से एक करकटनुमा मकान का दिवाल गढ़े में गिर पड़ा जिससे कमरें में सो रहा लड़का ईट में दब गया और मामूली रूप से घायल हो गया। मामला है कि बड़ी मुशहर टोली गांव के पास ट्रकों को वजन करने के लिए मां अम्बिका भवानी कांटा लगा है जिसका सारा मशीनरी समान करकटनुमा मकान में लगा हुआ है लगातार हो रही बारिश से एक तरफ का दिवाल एकाएक भड़भड़ा कर गिर पड़ा।वही कमरें में सो रहा मंजीत कुमार पिता ललन राम ईट के नीचे दब गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने घायल को बाहर निकाला और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि घटना दिन के उजाले में हुई जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।दीवाल गिरने से लाख रुपए से ज्यादा की क्षति का आकलन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग