राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। थाना क्षेत्र के कटसा चौक अरना कोठी रोड स्थित आईडीएफसी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र परिसर में खड़ी एक साइकिल की चोरी हो गई।केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में साइकिल समेत चोर की तस्वीरें वायरल हो गई है। घटना मंगलवार के दिन करीब 3 बजे की है।इस संबंध में पीड़ित द्वारा भेल्दी थाने में सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। केंद्र के संचालक विश्वकर्मा सिंह उर्फ मन्नू ने बताया कि सीएसपी केंद्र के समीप साइकिल लगी हुई थी जिसे एक चोर द्वारा बड़े ही चालाकी से दिन के उजालों में ही चोरी की घटना का अंजाम दिया गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद आसपास साइकिल की खोजबीन की गई मगर पता नहीं चला। जिसके बाद परसा जोगनी गांव निवासी वीरेंद्र महतो का पुत्र सूरज कुमार द्वारा थाने में आवेदन दिया गया। जिसमें कहा कि कटसा सीएससी में काम करता हूं।रोज की तरह मंगलवार को सुबह में साईकिल लगा दिया जहां से अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। सीएसपी संचालक और पीड़ित द्वारा मामले में कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग