नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के धरहरा गांव में बुधवार को भाकपा माले के प्रथम महासचिव चारु मजमुदार के 49 वी शहादत दिवस मनाई गई।भाकपा माले के सचिव जीवनंदन राय के नेतृत्व में बारी बारी से कार्यकर्ताओ ने उनके तैल चित्रपर पुष्पांजलि अर्पित किया।उनके शहादत को याद किया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओ ने भाजपा के फासीवादी राज के खिलाफ बड़ी आंदोलन खड़ा करने का संकल्प भी लिया।माले नेता बिजेंद्र मिश्रा ने कहा कि देश आपातकाल के दौर वाले दमनकारी चेहरे के साथ खड़ी है।आम लोगो के उत्पीड़न और क्रूरता के मामले में अंग्रेजो के शासन को मात दे रहा है।बेरोजगारी,महंगाई, भ्र्ष्टाचार से आम लोग आहत है,सरकार के गलत नीतियों को उजागर करने वालो को जेल भेजा जा रहा है।भाकपा माले इसे कतई सहन नही करेगा।जीवनन्दन राय ने कहा कि भाजपा के शासन काल मे समंतवादियो का मनोवल बढ़ा है।गरीब असहाय पर अत्याचार किया जा रहा है।पुलिस सिपाही उन्ही के इसारे पर काम कर रही है।लोगो को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है।माले इसके लिए आंदोलन करने की बात कही।इन्होंने सरकार से मांग किया कि अंग्रेजो के समय के राजद्रोह कानून और आजादी के बाद के यूपीए कानून रद्द किया जाय,नागरिकता कानून में भेदभाव संशोधन को वापस लिया जाय,विनाशकारी कृषि कानून को सरकार रद्द करें, निजीकरण और महंगाई पर रोक लगे,सबके लिए शिक्षा स्वास्थ्य की गारंटी की मांग किया।नरेंद्र शर्मा नीरज शर्मा ने चारु जमुदार को भारतीय क्रंति के महानायक बताया उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की वे कहते थे जनता की स्वार्थ पार्टी की स्वार्थ है।क्रंति बिना जनता की भलाई सम्भव नही है।क्रांतिकारी के बिना क्रंति का उदय नही होता।इस मौके पर नवल कीशोर मांझी,बिजेंद्र राय,,सीता देवी,संतोष मांझी,इममुदिन अंसारी,संतोष मांझी,मुल्तान मिया।बिजय राम,मो तारिक साह आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग