पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के हनुमानगंज गांव में पिछ्ले बाढ़ में एक शख्स को सांप ने डस लिया था जिसमें उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आश्रित को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से मुवाअजा मिलना था। कागजी कार्यवाही के बाद आश्रित पत्नी शांति देवी को आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से चार लाख रुपए का चेक सीओ ललित कुमार सिंह ने सौंपा। मौके पर सीओ श्री सिंह ने बताया कि पिछ्ले बाढ़ में हनुमानगंज गांव में सांप ने सुरेश राय को डंस लिया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी।उसी में आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से कागजी कार्यवाही करतें हैं मुवाअजा के रूप में चार लाख का चेक सौंपा गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र राय,पंचायत प्रतिनिधि विवेकानंद यादव मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग