पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार और सीओ ललित कुमार सिंह ने अवैध ओवरलोड बालू लदे ट्रक के खिलाफ अभियान चला कर दो अवैध ओवरलोड बालू लदे ट्रक को जप्त कर लिया और दोनों ओवरलोड ट्रक पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि अवैध बालू लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें दो बारह चक्का ट्रक यूपी 77 एएन 5172 और डब्लू बी 23 डी 8941 को ओवरलोड बालू लदे अवस्था में पाया गया। दोनों ट्रकों को जप्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वही दोनों जप्त ट्रक पर प्राथमिकी दर्ज कर वरीय पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग