पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना के क्षेत्र के पिलखी गांव का एक युवक अचेतावस्था में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवादुबौली रेलवे स्टेशन पर बरामद किया गया। अचेतावस्था में युवक की पहचान नही हो पा रही थी मौके पर समाजसेवी आनंद सिंह के द्वारा रेल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दिघवा दुबौली में भर्ती कराया गया। जहां उसकी पहचान मशरक थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के पिलखी गांव निवासी स्व राम नरेश सिंह का 30 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना मशरक थाना पुलिस साइबर सेनानी ग्रुप की मदद से परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर ले गये। मामलेे में परिजनों ने बताया कि वह बंगाल से ट्रेन से छपरा और सुबह की पैसेंजर ट्रेन से छपरा से मशरक के लिए चला था। वही रास्ते में उसे किसी ने नशा खिलाकर बेहोश कर दिया। किसी यात्री द्वारा उसे अचेतावस्था में दिघवादुबौली रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग