पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौक अवस्थित मुखिया बाजार दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पीछे का करकट काटकर दुकान से एक लाख रुपए तक की इलेक्ट्रॉनिक्स समानों की चोरी कर ली गई है। मामलेे में दुकानदार गोपालवाड़ी गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह पिता कमलेश सिंह ने थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें मौके पर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले में जांच पड़ताल किया। मामले में दुकानदार बिट्टू कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चला गया शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोला तों देखा कि दुकान के पीछे से करकट को काट कर दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की गई है जिसमें एक लैपटॉप, 5 नया एंडरायड मोबाइल, मिक्सी, एलईडी बल्ब, ग्राहक का पुराना मोबाईल, हेडफोन समेत एक लाख रुपए तक के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की चोरी कर ली गई है। बाजार के व्यस्त इलाकों में चोरी की घटना से दुकानदारों ने दहसत व्याप्त है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग