संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शुक्रवार को शनिचरा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में मांझी मध्य मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने मध्य मंडल कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन देश को समर्पित कर दिया है इससे हमें सबको सीख लेने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी के मिहनत का परिणाम है कि आज देश के करोड़ो गरीब परिवारों को आवास, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, गैस चूल्हा, मुद्रा लोन, आयुष्मान योजना, नियमित काम तथा सस्ते दाम पर राशन की व्यवस्था और किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपए जैसी बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं आज चल रही है। इसके अलावा उनके द्वारा कई ऐतिहासिक कदम भी उठाए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता हेमनारायण सिह, द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिह समाज मिथिलेश प्रसाद,प्यारे अंगद,मनोज सिंह,निर्मल पाण्डेय, सूर्य प्रकाश तिवारी,उमेश साह भरत माँझी, शिवाजी सिह,सुरेश यादव,अजय कुमार पूरी,सोनू सिह,आशीष मिश्रा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता सरपंच मनोज प्रसाद ने की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग