राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/जनता बाजार (सारण)। सारण क्षेत्र के जनता बाजार में कई किताबों की दुकानों में भिन्न-भिन्न पुस्तकों के प्रकाशकों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने छापेमारी किया। छापामारी करने आये अधिकृत प्रतिनिधि अधिवक्ता संजीव कुमार राघव के अनुसार जनता बाजार के राकेश पुस्तक भंडार, कैलाश पुस्तक भंडार तथा सरस्वती पुस्तक भंडार से लाखों की नकली पुस्तकें बरामद हुईं। जिनमें एमबीडी एक्जामिनेशन गाइड, भारती भवन एक्जामिनेशन गाइड, आशीष एक्जामिनेशन गाइड के अलावे विद्यालयों में पढ़ाये जाने वाली अन्य पुस्तकें भी बरामद की गईं। इस छापामारी से यह जानकारी हुई कि जालसाजों के माध्यम से जैसे नकली नोट छपवाकर बाजारों में चलाये जाते हैं, वैसे ही भिन्न-भिन्न प्रकाशनों के पुस्तकें भी हु- ब- हु नकली पुस्तकें छपवा कर बाजारों में बेंची जाती हैं। छापामारी में बरामद सभी पुस्तकों को जब्त कर स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया तथा तीन दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई तथा उन्हें जेल भेजा दिया गया। छापामारी दल में अधिवक्ता संजीव कुमार राघव के अलावे एमबीडी के सेल्स एक्सक्यूटिव सुमित कुमार, एएसआई माधव यादव आदि मुख्य थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग