संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के गोवा पिपरपाति पंचायत में शुक्रवार को बीडीओ कर्पूरी ठाकुर द्वारा नल-जल योजना की गहनता पूर्व जांच की गई। साथ ही स्थानीय मुखिया और वार्ड सदस्य को आवश्यक निर्देश भी दिया गया।बीडीओ श्री ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी कि पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 और 02 में नियमित रूप से जलापूर्ति नही की जाती है।वही कई जगहों पर तकनीकी गड़बरी की वजह से पानी की भी बर्बादी होती है।जबकि कई जगहों पर अबतक योजना का लाभ नही पहुँच पाया है।जिसके आलोक में जांच की गई तो ग्रामीणों की शिकायत सत्य पाई गई।इस दौरान जांच के क्रम में ही कई ग्रामीणों द्वारा नलजल योजना के सही ढंग से क्रियान्वयन नही होने की बात बताई गई।जिसपर बीडीओ ने मुखिया और वार्ड सदस्य से बात कर तत्काल रूप से सभी त्रुटियो को अबिलम्ब दूर कर सभी लाभुकों के घर तक नियमित रूप से नल का जल पहुँचाने का निर्देश दिया गया।बीडीओ ने बताया कि नलजल योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है।जिसका मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना।ऐसे में योजना के तहत किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दास्त नही की जाएगी।वही गड़बाड़ी करने वाले लोगों पर सख्त कारवाई की जाएगी।मौके पर बीपीआरओ अनवार अहमद,तकनीकि सहायक वसीउर रहमान सहित संबंधित कर्मी एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग