डोरीगंज(सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के कर्मवारी पट्टी आमी गाँव के सामने स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डुबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना सुबह आठ बजे की है, जब समस्तीपुर शहर निवासी वरुण सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य नारायण सिंह जो अपने मौसा कर्मवारी पट्टी आमी गाँव निवासी प्रभात सिंह के यहाँ आया हुआ था। अंबिका भवानी माता का दर्शन करने के लिए तभी दर्शन करने से पहले वह मौसा के सभी परिजनों के साथ गंगा नदी मे स्नान करने के लिए गया हुआ था । स्नान करने के क्रम मे वह गंगा नदी के तेज बहाव में वह बह गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सुचना पर पहुँचे दिघवारा सी ओ प्रवीण कुमार सिन्हा एवं अवतार नगर प्रभारी थानाध्यक्ष विजेन्द्र मंडल ने एसडीआरएफ की टीम को सुचना देकर बुलवाया।सुचना पर पहुँची एस डीआरएफ की टीम शव की खोजबीन करने मे जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक शव की खोजबीन जारी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग