संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शुक्रवार को पिठौरी पंचायत में भाजपा दक्षिणी मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए आमलोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिये तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया।कमिटी में मंडल उपाध्यक्ष रामानंद सिंह,महामंत्री ज्ञानचंद शर्मा एवं महिला कार्यकर्ता रामवती देवी का चयन कर जिम्मेवारी सौंपी गई।साथ ही सभी बूथों पर एक पुरूष एवं एक महिला कार्यकर्ता को नामित किया गया।जो स्थानीय स्तर पर लोगों को मॉस्क लगाने,सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं निश्चित अंतराल पर साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोते रहने के लिये जागरूक करेंगे।वही राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के अवसर पार्टी स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर दलित बस्ती में साफ-सफाई करने की रणनीति तैयार की गई।साथ ही के संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,विधानसभा प्रभारी सह जिलामंत्री बीरेन्द्र पांडेय,नरेंद्रपाल सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, उतरी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर,आईटी सेल के सोनु कुमार तिवारी,उमेश सिंह,चंद्रमोहन कुंवर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग