छपरा (सारण)। शासन द्वारा स्थानांतरण के बाद सारण रेंज के 39वें डीआईजी 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी रविंद्र कुमार को बनाया गया है। वह सिंघम के नाम से विख्यात डीआईजी मनु महाराज का प्रभार लेंगे। बताया गया है कि मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले रविंद्र कुमार की शिक्षा हजारीबाग सेंट कोलंबस कॉलेज में हुई है। यहां नवागत डीआईजी को सारण, सीवान व गोपालगंज में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की चुनौतियां सामने आएंगी। इसके पहले वह मुजफ्फरपुर में डीआईजी, पटना पश्चिमी के एसपी व वर्तमान में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे। जब वह पटना पश्चिम के एसपी थे, उस वक्त मनु महाराज पटना के सीनियर एसपी के रुप में तैनात थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग