- नि:शुल्क शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
छपरा (सारण)। जिले के एकमा प्रखंड के रसूलपुर बाजार हनुमान मंदिर के निकट स्थित सूरज व वासु मार्केट में गुरुवार को महावीर हेल्थ केयर का शुभारंभ हुआ। समाजसेवी डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव द्वारा फीता काटकर इसका उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को जेनरल फिजिशियन डॉ. राजीव कुमार के द्वारा हेल्थ चेकअप करके बेहतर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिलेगा। इस दौरान आयोजित नि:शुल्क शिविर में काफी संख्या में आए क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य व मधुमेह की जांच कर उचित परामर्श के अलावा दवाएं भी दी गयी। इस अवसर पर डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आरएन यादव, डॉ. केडी यादव, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, वीरेंद्र यादव उर्फ भीम यादव, अमरेंद्र कुमार सिंह, सोनू यादव, कुमार धीरज आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग