लोगों के साथ गाली-गलौज करने वाले शराबी युवक को पुलिस ने भेजा जेल
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो आसपास खड़े लोगों के साथ गाली-गलौज और झगड़ा करना युवक को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र भकुरा भिठ्ठी चौक के समीप का है।एएसआई दयानंद साह के स्वलिखित बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे बताया गया है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि भकुरा चौक के पास एक व्यक्ति अपने जीप से खड़ी ट्रैक्टर में धक्का मार क्षति कर दिया और नशे की हालत में राहगीरों और आसपास के लोगों के साथ झगड़ा और गाली-गलौज कर रहा है।सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो मामला सत्य पाया गया।जिसके बाद युवक को पुलिस बल के सहयोग से गिरफ़्तार कर ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई।जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई।गिरफ़्तार युवक खैरा (नगरा ओपी) थाना क्षेत्र के अरवा गांव निवासी 38 वर्षीय रंजीत राय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग