एकमा (सारण)। सरकारी निर्देशानुसार गुरूवार को एकमा बाजार नगर पंचायत के हंसराजपुर मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 560 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को 103 संदिग्ध व बीमार मरीजों की कोविड-19 की जांच लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता के द्वारा रैपिड एंटीजन किट से टेस्ट किया गया। इस दौरान सभी लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पायी गई। इसकी जानकारी बीडीओ डॉ. सत्येंद्र पराशर व बीएचएम राजू कुमार ने दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग