तरैया (सारण)। रेफरल अस्पताल तरैया द्वारा गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय रामकोला कैम्प में 400 लोगों को टीका लगाया गया। जानकारी देते हुए रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि कोविशिल्ड का फर्स्ट और सेकेंड दिया गया। इधर स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि रेफरल अस्पताल तरैया में गुरुवार को 93 लोगों का कोविड-19 जांच रैपिड एंटीजन कीट से किया गया, जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। वहीं 84 लोगों का सैम्पल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। इन लोगों का जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर मैसेज द्वारा प्राप्त होगा तथा अस्पताल प्रशासन को भी इसकी जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि लापरवाह होने की जरूरत नहीं है, चेहरे पर फेस मास्क और शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। भीड़भाड़ वाले स्थान पर मास्क लगाकर ही निकलें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग