राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष बीरेन्द्र राम को अंबेडकर रविदास महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को स्वागत करते हुए सम्मानित किया। जहां महासंघ के प्रतिनिध मंडल में बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर का तैल्यचित्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने समाज में दलित अत्याचार उत्पीड़न और गरीबों के प्रति एक अच्छा संदेश देने और कार्य करने को लेकर नवपदस्थापित थानाध्यक्ष को यह ज्ञापन दिया गया। कहा कि थानाध्यक्ष पहल करके सामाजिक कुरीतियों को दूर करेंगे। मौके परअंबेडकर रविदास संघ के जिलाध्यक्ष रामलाल राम, अधिवक्ता राम राज राम, शिवनाथ राम, शिवजी राम, अमरनाथ राम, राम बहादुर राम सहित पत्रकार अरुण कुमार, ओम प्रकाश राम सहित दर्जनों लोग थेें।थानाध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा कि समाज की कुरीतियों से लड़ने की नई प्रेरणा दिए हैं और समाज में के प्रति कर्तव्य का पालन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम समाज में बिना भेदभाव के सभी को साथ लेकर के ईमानदारी पूर्वक सच का साथ लेकर के कार्य करूंगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग