संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कोल्लूआ पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार को पीएसएस अंतर्गत संचालित बनियापुर, जनता और नगरा फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक विधुत आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त आशय की जानकारी बनियापुर प्रशाखा 02 के जेई अदिति राय के द्वारा दी गई।जेई ने बताई कि पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य को पूर्ण करने के लिये वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर निर्धारित अवधि तक बिधुत सप्लाई बंद की गई है।ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से स्थाई तौर पर निजात मिल सके। ऐसे में सभी उपभोक्ता संयम का परिचय देते हुए निर्धारित समय से पूर्व ही आवश्यक कार्यो को पूर्ण कर ले।ताकि आपूर्ति बंद रहने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े।मालूम हो कि बार-बार ट्रिपिंग होने की वजह से विधुत की नियमित आपूर्ति में दिक्कत होती है।जिसको दूर करने के लिये पीएसएस में मेंटेनेंस कार्य चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग