संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुख्य बाजार बनियापुर स्थित पीएनबी ब्रांच के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह के स्थानांतरण पर बैंक कर्मियों ने शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित शाखा प्रबंधक को भावपूर्ण विदाई दिया।इस दौरान सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा स्थानांतरित शाखा प्रबंधक को अंगवस्त्र,शॉल,डायरी पेन एवं अन्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।बिदाई समारोह में उपस्थित ग्राहकों एवं बैंक कर्मियों ने शाखा प्रबंधक के तीन वर्षो के कार्यो की सराहना करते हुए बैंक में उनके कार्यकाल को सफल बताया।साथ ही उक्त शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार अपनाते हुए उनके कार्यो को समय सीमा के अंतर्गत निपटारा करने की कौशल की भी सराहना की गई।मालूम हो कि उक्त शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण जिला मुख्यालय के गाँधी चौक स्थित पीएनबी ब्रांच में किया गया है।मौके पर शाखा प्रबंधक कृष्ण मुरारी क्लर्क आशीष कुमार,प्रधान खजांची उमेश राय, दफ़्तरी गुड्डू चौधरी,विकास कुमार,संतोष रस्तोगी,संजय सिंह,कृष्णमोहन सिंह,रामायण सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग