संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माझी ब्लॉक के समीप शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान के सीढ़ी से एक युवक का शव बरामद किया गया । शव होने की खबर फैलते ही देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में मृतक की पहचान कर ली गई। मृतक चौबाह स्थान निवासी दहारी मांझी का पुत्र रुदल माझी बताया गया है। बताया जाता है कि मृतक मजदूर किस्म का आदमी था जो अक्सर काम की तलाश में माझी ब्लॉक के पास आता जाता रहता था। और जो भी काम मिलता वह करता रहता था। इसी क्रम में उसका शव निर्माणाधीन मकान के सीढ़ी से बरामद किया गया। जिसके नाक से खून गिर रहा था। लोगों का ऐसा मानना है कि तबीयत बिगड़ने पर वह खाली और हवादार जगह देखकर सीढ़ी पर लेट गया होगा। तब तक ब्रेन हेमरेज हो जाने से उसकी मौत हो गई होगी। सूचना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते स्वजन घटना स्थल पर पहुंचकर शव को लेकर घर चले गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग