पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। बिहार सरकार के द्वारा गांवों में भूमी विवादों के निपटारे को दिए आदेश के आलोक में सरकारी निर्देश का पालन करते हुए शनिवार को मशरक थाना परिसर में सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पहले पूर्व में दाखिल परिवाद की सुनवाई की गई। वहीं नए परिवाद को रजिस्टर्ड कर विपक्षी को नोटिस भेजते हुएं उन्हें लेकर अगली तिथि पर दोनों पक्षों को बुलाने की बात कही गई। इसके लिए संबंधित पक्ष को नोटिस तामिल कराया जाएगा। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि 6 नये मामले आए जिसमें से एक मामले का निष्पादन कर दिया गया वही पहले से 10 मामलेे पेंडिंग थें जिसमें से 5 का निष्पादन कर दिया गया। शेष सभी मामलों में विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत किया गया। वही कुछ पुराने मामलों में कागजात की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग