राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा बाजार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को तेज हवाओं व बारिश के चलते भरहोपुर गांव में एक पेड़ गिरने के कारण दिनभर बिजली आपूर्ति चरमरा गई। बताते हैं कि शनिवार के दिनभर बिजली की आंखमिचौली जारी रही। वहीं बिजली विभाग के जेई व कर्मी बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारू कराने हेतु प्रयासरत रहे। बहरहाल, नगर सहित ग्रामीण इलाकों के बिजली उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग