राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया है कि सीवान जिले के जिरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी अंगद भगत के पुत्र संजीव कुमार एकमा बाजार में अपने साथियों के सहयोग से चोरी की मोबाइल बेच रहा था। संदेह के आधार पर गश्ती पुलिस ने संजीव कुमार को भारतीय स्टेट बैंक के समीप गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौका पाकर संजीव के अन्य सहयोगी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष मोबाइल की चोरी करने और बेचने की बात स्वीकार किया है। वहीं पुलिस ने परसागढ़ दक्षिण टोला गांव से दलित उत्पीड़न मामले के फरार आरोपियों मैनुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल ने ओवर लोडेड बालू लदे तीन ट्रकों को जप्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विभिन्न मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग