राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाये गए विशेष धरपकड़ अभियान के तहत रसूलपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से इटहरी गांव में छापेमारी कर हत्या के प्रयास का फरार आरोपित भुनेश्वर सिंह के पुत्र शिवजी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया है कि आपसी विवाद में गिरफ्तार अभियुक्त शिवजी सिंह ने इटहरी गांव के चतुर्भुज सिंह के पुत्र मोहन सिंह पर घातक हथियार से प्राण घातक हमला किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग