राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेतवनिया गांव में छापेमारी कर 18 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर धंधेबाज संजीव कुमार व दीपक राय को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गिरफ्तार शराब के धंधेबाजों से आवश्यक पूछताछ कर जेल भेज दिया है। बिहार में शराब की बिक्री और शराब के पीने पर सख्त प्रतिबंध होने बावजूद भी इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग रहा है। जबकि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेश पर पुलिस लगातार छापेमारी कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग