पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी शिववचन मांझी का 28 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार मांझी की मौत दादर नगर हवेली सिलवासा में 29 जुलाई को मशीन में दबने से मौत हो गई। मृतक टीपीएएल पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रोडक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। जो 29 जुलाई को ड्यूटी पर काम करने के दौरान मशीन में दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार 1 मई को फ्लाइट से पटना और एम्बुलेंस से शव गांव लाया गया। शव गांव में आते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक 4 बहन और पांच भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। पिछ्ले दो वर्ष से कंपनी में प्रोडक्शन कंपनी में काम करता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग