अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है। आमतौर पर लोगों में धारणा है कि मनुष्य ही अपनी रक्षा के लिए कुछ करते हैं। लेकिन एक बकरी ने अपने बच्चों की रक्षा के लिए कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। घटना जलालपुर प्रखंड के देवरिया ग्राम की है। देवरिया ग्राम के कोईरी टोला में एक बकरी अपने चार छोटे- छोटे बच्चों के साथ घास चर रही थी कि अचानक एक कुत्ता ने बकरी के बच्चो पर हमला कर कर दिया। बकरी बच्चों को बचाने के लिए जी तोड़ कोशिश की। लेकिन बार-बार वह असफल हो जा रही थी। बकरी ने हिम्मत नहीं हारी और बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। कुत्ते पर अपने सिंग से वार करने के लिए कभी पीछे हटती कभी आगे जाती। इसी क्रम में कुत्ता के गर्दन में बकरी की रस्सी लपटा गई। इसे आप संयोग कहें या बकरी का प्रयास। बकरी कुछ दूर पर खड़ा हो गई। गले में रस्सी लपटाने तथा गिरफ्त टाईट होते जाने पर कुत्ता छटपटाने लगा और चिल्लाने लगा। लेकिन कुत्ते की मदद करने के लिए अन्य कोई कुत्ते नहीं आए। इसी क्रम में उसने दम तोड़ दी। इस पर बकरी में में कर अपनी खुशी का इजहार करने लगी। वह अपने मालिक को बता रही थी कि उसने अपने दुश्मन का काम तमाम कर दिया है |इस घटना की चर्चा देवरिया तथा आसपास के गांवों में खूब हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग