राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी के सरपंच एवं पंचों का लगभग 14 माह से मानदेय भत्ता बकाया है। जिसको लेकर तरैया सरपंच संघ ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को एक पत्र भेजकर बकाया मानदेय भत्ता की भुगतान करने की अपील की है। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि तरैया के सरपंचों का वर्ष- 2016-17 का चार माह, वर्ष- 2019-20 का छह माह, एवं वर्ष-2020-21 का चार माह, कुल चौदह माह का मानदेय भत्ता का भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही हमारे पंचों का भी लगभग 22 माह का मानदेय भत्ता बकाया है। करोना काल में मानदेय भत्ता नहीं मिलने के कारण हमलोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच संघ ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से यथाशीघ्र बकाया मानदेय का भुगतान करने की अपील की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग