राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। सारण जिला युवा जदयू के जिला अध्यक्ष दिगंबर तिवारी के नेतृत्व में नगरा प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर गाँव निवासी प्रिन्स कुमार गुप्ता को सारण जिला युवा जदयू के जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।मनोनयन पत्र देते हुए जिला अध्यक्ष दिगंबर तिवारी ने कहा की प्रिन्स कुमार गुप्ता का काम पिछले कार्यकाल में बहुत ही सराहनीय रहा है युवा जदयू में शामिल होने से पहले छात्र जदयू के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं, प्रिन्स कुमार गुप्ता के कार्य कुशलता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए युवा जदयू के जिला महासचिव के पद पर मनोनीत किया।इस मौके पर प्रिन्स कुमार गुप्ता ने कहा की मैं अपना पद और प्रतिष्ठा इमानदारी पूर्वक निभाऊँगा समस्या आते समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी,बिहार प्रदेश सचिव अल्ताफ आलम राजू,डॉ विजय कुमार गुप्ता,डॉ अजित कुमार गुप्ता,रवि प्रकाश,पप्पू कुमार, रणधीर प्रकाश सहीत आदि लोगो ने बधाई दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग