संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया एवं नेहरू युवा केंद्र छपरा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खेदू छपरा में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।इस दौरान यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर स्थानीय लोगों को स्वछता अभियान को सफल बनाने के लिये शपथ दिलाई गई।संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत 01-15 अगस्त तक स्वच्छता से सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत पौधारोपण,पेंटिग,समुदाय भवन,अस्पताल की सफाई, प्लस्टिक मुक्त भारत,प्रभात फेरी,संगोष्ठी आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।15 अगस्त को सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पर दिया जायेगा।मौके पर नीरज कुमार सिंह,मनु कुमार,आदित्य कुमार,अमन कुमार,संटू कुमार ,विशाल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग