संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्वान दस्ता के निशानदेही पर सहाजितपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए दस लीटर देसी शराब बरामद करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक धंधेबाज भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष रामयश राय के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि थाना क्षेत्र के मरीचा गांव से चार लीटर देशी शराब बरामद हुआ। जहाँ पिता रामएकबाल मांझी और उनके पुत्र सोनु कुमार को गिरफ़्तार किया गया। वही सहाजितपुर बाजार से छह लीटर शराब बरामद किया गया।जहाँ से धंधेबाज संतोष कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग