संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्तों में धोबवल बाजार निवासी विक्की महतों शामिल है।जो काफी दिनों से एससी/एसटी मामलों में फरार चल रहा था।वही शादी की नीयत से महिला को अपहरण करने के मामले में देवेन्द्र राऊत को गिरफ़्तार किया गया है।जबकि कराह निवासी उमेश राम एवं पप्पू सिंह शराब के नशे में धुत हो आपस मे मारपीट कर रहे थे।जिसकी सूचना पर गिरफ्तारी की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग