राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/एकमा (सारण)। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ सारण के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षकों ने उनके घर पर पहुंच कर केक काटा। इस दौरान शिक्षकों ने सेंदुआर गांव में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जहां जिलाध्यक्ष के जन्मोत्व पर जिला भर के नियोजित शिक्षकों में खुशी देखी गयी। वहीं सभी शिक्षकों ने अपने नेता के जन्मदिन की बधाई संदेश पर्सनल फोन कर, वाट्सप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से दिया तथा दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर संघ एकमा नगर अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, एकमा सचिव सुमन प्रसाद कुशवाहा, शैलेश सिंह, पवन कुमार, महासचिव संजय यादव, बिनोद राय, अजिमुल्लाह अंसारी, शौकत अली, गिरधारी प्रसाद रस्तोगी, शशि प्रकाश तिवारी, शैलेश कुमार गिरी, सुजीत पंडित, शंभू राय आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग