- विकास कार्यों का किया जाएगा प्रचार प्रसार और संगठन को किया जाएगा मजबूत: सुशील
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष व माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील कुमार सिंह को जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। जदयू प्रदेश कार्यालय पटना में एक समारोह में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधाचरण साह ने उन्हें प्रदेश महासचिव का भार सौंपा तथा उनका स्वागत किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री साह ने प्रदेश महासचिव का भार सौंपते हुए कहा कि श्री सिंह जदयू के एक कद्दावर व जमीनी नेता हैं। इनको प्रदेश महासचिव बनाए जाने से पार्टी व संगठन और मजबूत होगा। वही पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव का पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा पंचायतों में जो भी विकास किया गया है, उसका जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही संगठन को और मजबूत किया जाएगा। तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष व माधोपुर पंचायत के मुखिया श्री सिंह को पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी है और कहा है कि इनका प्रदेश महासचिव बनाया जाना तरैया वासियों के लिए गर्व की बात है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से मनीष सिंह, मिथिलेश सिंह, राजेश मांझी, दिलीप सिंह, सुदीश राय, अजीत साह, अभिषेक कुमार सिंह, मनी प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह समेत अन्य लोगों का नाम शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग