राष्ट्रनायक न्यूज।
गलत खानपान और सुस्त जीवनशैली के कारण अक्सर हम मोटापे का शिकार हो जाते हैं। वजन बढ़ने से न केवल हमारी पर्सनालिटी प्रभावित होती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मोटापे के कारण डायबिटीज, थायरॉइड, हाई बीपी और दिल की बिमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए फैंसी डाइट्स फॉलो करते हैं या जिम ज्वाइन करते हैं। लेकिन आप अपनी जीवनशैली और खानपान में कुछ बदलाव करके भी आसानी से वजन घटा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स देने जा रहे हैं। इन टिप्स से आपको भूख कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और आप आसानी से वजन कम कर पाएंगे-
आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन आप मिर्च खाकर वजन घटा सकते हैं। एक शोध में पाया गया कि लाल मिर्च के सेवन से भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, लाल मिर्च में कैप्साइसिन नामक तत्व होता है जिससे ज्यादा कैलोरीज बर्न होती हैं। अगर आप वजन कम करना चाहती हैं तो अपने खाने में लाल मिर्च को शामिल करें। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे रात को सोने से पहले नहाते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि भोजन करने के तुरंत बाद न नहाएं। खाने के तुरंत बाद नहाने से डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है। इससे शरीर का तापमान कम होता है और पेट की ओर ब्?लड फ्लो भी धीमा हो जाता है। अक्सर हम खाना परोसते समय खाने की प्लेट के रंग और साइज पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के लिए आपकी प्लेट का रंग भी मायने रखता है। जी हाँ, एक शोध में पाया गया कि नीले रंग की प्लेट में खाना खाने से भूख जल्दी शांत होती है। दरअसल, नीला रंग ऊर्जा का स्त्रोत होता है इसलिए इस रंग की प्लेट में खाना खाने से भूख जल्दी शांत होती है। इसके साथ ही खाना हमेशा छोटी प्लेट में ही खाना चाहिए। ऐसा करने से आप कम भोजन करेंगे।
सुबह कॉलेज-ऑफिस जाने की जल्दबाजी में हम अक्सर ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। लेकिन आपकी यह आदत आपके बढ़ते वजन का कारण बन सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार सुबह की शुरूआत प्रोटीन और फाइबर युक्त नाश्ते के साथ करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होगा और आपको कम भूख लगेगी। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मिंट टी का सेवन करें। अगर आपको भूख ज्यादा लगती है तो मिंट टी पिएँ क्योंकि मिंट की महक और स्वाद से भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप खाने से एक घंटे पहले या दिन में कभी भी मिंट टी का सेवन कर सकते हैं। मिंट टी में भरपूर मात्रा में एंटीआॅक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और वेट लॉस में मदद मिलती है।
प्रिया मिश्रा


More Stories
अब डिजिटल वार से होगा फाइलेरिया पर प्रहार, 15 हजार से अधिक मरीजों का बनेगा ऑनलाइन डैशबोर्ड
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब सरकारी और निजी विद्यालयों के बालिकाओं को लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन
डेंगू के रोकथाम और जागरूकता के लिए जिले में मनाया जायेगा एंटी डेंगू माह